सपा विधायक कमाल अख्तर के पत्नी की सम्पत्तियां सील, व्हाइट हाउस व गजल बार पर कार्रवाई

WhatsApp Channel Join Now
सपा विधायक कमाल अख्तर के पत्नी की सम्पत्तियां सील, व्हाइट हाउस व गजल बार पर कार्रवाई


मुरादाबाद, 26 मार्च (हि.स.)। मुरादाबाद नगर निगम ने टैक्स बकाया को लेकर जिले की कांठ विधानसभा से सपा विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर की पत्नी व अमरोहा के उझारी की नगर पंचायत अध्यक्ष हुमैरा अख्तर की सम्पत्तियों को सील कर दिया है। हुमैरा अख्तर पर लाखों रुपये का टैक्स बकाया था। नगर आयुक्त दिव्यांश पटेल के निर्देश पर निगम की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

हुमेरा अख्तर के मैरीज हॉल व्हाइट हाउस पर करीब 12 लाख 83 हजार 186 रुपए का बकाया है। जबकि गजल बार पर 2 लाख 40 हजार का लगभग बकाया है। जिसके चलते नगर निगम की टीम ने मैरिज हॉल और बार को सील कर दिया है। इसके साथ ही एक अन्य संपत्ति को भी सील किया गया है। करोड़ों रुपए की संपत्ति पर निगम का चाबुक चला है। सपा विधायक और पूर्व मंत्री कमाल अख्तर की पत्नी वर्तमान में अमरोहा के उझारी की नगर पंचायत अध्यक्ष है। इस सम्पत्ति में हुमेरा अख्तर के अलावा मोहित डूडेजा और नदीम चौधरी भी है पार्टनर।

फिलहाल वर्तमान में कांठ विधानसभा से कमाल अख्तर विधायक हैं। इतना ही नहीं अखिलेश यादव के बेहद करीबी भी माने जाते हैं। हालांकि पिछले दिनों नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर विधानसभा में कमाल अख्तर ने सवाल उठाए थे। उन्होंने नगर निगम पर कई तरह के आरोप भी लगाए थे। जबकि खुद ही नगर निगम का लाखों रुपए का गृह कर और जल कर दबाए बैठी हैं। नगर निगम की इस कार्रवाई से विधायक कमाल अख्तर शहर भर में चर्चा का विषय बने हुए हैं। हालांकि अभी तक नगर आयुक्त दिव्यांश पटेल का इस कार्रवाई पर कोई बयान सामने नहीं आया है। इस मामले में पूर्व मंत्री विधायक कमाल अख्तर से बात करने का काफी प्रयास किया। लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story

News Hub