बिहार दिवस पर गर्ल्स हाई स्कूल में प्रभात फेरी का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
बिहार दिवस पर गर्ल्स हाई स्कूल में प्रभात फेरी का आयोजन


किशनगंज,22मार्च(हि.स.)। बिहार दिवस के अवसर पर जिले के डुमरिया स्थित गर्ल्स हाई स्कूल में प्रभात फेरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी विशाल राज ने की और इसमें विद्यालय की छात्राओं, शिक्षकों, तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभात फेरी के दौरान, छात्राओं ने बिहार की गौरवशाली संस्कृति, इतिहास और विकास को प्रदर्शित करते हुए नारों और पोस्टरों के माध्यम से जागरूकता फैलाने का कार्य किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बिहार की समृद्ध धरोहर को सम्मान देना और समाज में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और समग्र विकास को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर डीएम विशाल राज ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार दिवस राज्य की प्रगति, एकता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के महत्व को समझने और राज्य के विकास में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस सफल आयोजन में जिला शिक्षा पदाधिकारी नासिर हुसैन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संदीप कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी लतीफुर रहमान सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं स्कूल के शिक्षकगण और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। बिहार दिवस के इस आयोजन ने जिले में हर्ष और गर्व का वातावरण उत्पन्न किया।

हिन्दुस्थान समाचार / धर्मेन्द्र सिंह

Share this story

News Hub