पानीपत: सनातन धर्म संगठन Ùð नए साल के पर्व सूची का कैलेंडर किया जारी

पानीपत, 24 मार्च (हि.स.)। पानीपत द्वारा पटेल नगर स्थित श्री हनुमान मंदिर में साेमवार काे विक्रमी सम्वत 2082 पर्व सूची वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पानीपत के विद्वान ब्राह्मणों द्वारा बनाई गई पर्व सूची का विमोवन एवं वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्रधान कृष्ण रेवड़ी ने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि यह पर्व सूची शास्त्रानुसार विद्वान ब्राह्मणों द्वारा बनाकर निशुल्क वितरण किया जाता है अतः सभी पर्व इसी के अनुसार मनाएं। उन्होंने कहा कि देश विदेश में बहुत से लोग सूची मंगवाने के लिए सम्पर्क करते हैं जिन्हें यह सूची उपलब्ध करवाई जाती है। डा. महेन्द्र शर्मा ने कहा कि पंचांग समय और दूरी का अद्भुत विज्ञान है और पर्व सूची पंचांग पर आधारित है। जिस राष्ट्र की पूर्व से पश्चिम तक में दो घण्टे का समयान्तर हो और हर तिथि का नियम अलग अलग हों और नियम पालन नहीं होगा तो पर्व एक दिन कैसे मनाये जा सकते हैं।
दो वर्ष पूर्व सभी पर्वों को एक दिन मनाये जाने पर पानीपत में पधारे महामहिम जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद जी ने सनातन धर्म को एक अनुशासन बताते हुए पंचांग नियमन को अपनाने का आदेश दिया था, जिस का श्री सनातन धर्म संगठन पानीपत गत 43 वर्षों से पालन कर रहा है। कार्यक्रम में ब्रह्मर्षि जी महाराज, स्वामी श्री दयानन्द सरस्वती जी महाराज, महंत वेद गोस्वामी, सरपरस्त आर.एन. रावल, युधिष्ठिर शर्मा, कृष्ण गोपाल सेठी, डा. रमेश चुघ, अशोक नारंग, सुभाष गुलाटी, कैलाश लूथरा, प्रधान कृष्ण रेवड़ी, महासचिव युद्धवीर रेवड़ी, आदि मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा