सोनीपत में साइकिलिस्ट महेश कुमार सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत में साइकिलिस्ट महेश कुमार सम्मानित


सोनीपत, 24 मार्च (हि.स.)। रेवाड़ी

के साइकिलिस्ट महेश कुमार को पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन प्रबीना पी. ने सोमवार को अपने

कार्यालय राई में सम्मानित किया। महेश ने 15 जनवरी को रेवाड़ी से हांगकांग तक 14 देशों

की साइकिल यात्रा शुरू की थी। इस यात्रा का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, विश्व

बंधुत्व को बढ़ावा देना और अंगदान के प्रति लोगों को प्रेरित करना है। पुलिस प्रवक्ता

रविंद्र सिंह ने बताया कि प्रबीना पी ने महेश के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें

शुभकामनाएं दीं।

महेश

कुमार ने अपनी यात्रा के बारे में बताया कि वे नेपाल, भूटान, वियतनाम, कम्बोडिया, थाईलैंड,

मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, फिलीपींस, ताइवान और चीन जैसे देशों से होते हुए हांगकांग

तक जाएंगे। उनकी यह पहल न केवल शारीरिक साहस का प्रतीक है, बल्कि एक गहरा सामाजिक संदेश

भी देती है। अंगदान जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर जागरूकता फैलाना उनके मिशन का मुख्य

हिस्सा है।

पुलिस

उपायुक्त प्रबीना पी ने कहा कि महेश की यह यात्रा मानवता की भलाई के लिए एक प्रेरणादायक

कदम है। अंगदान से कई लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है, और महेश का यह प्रयास समाज

में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में बड़ा योगदान देगा। महेश ने लोगों से अपील की कि

वे अंगदान के प्रति अपनी सोच बदलें और इसे एक महान कार्य के रूप में अपनाएं। उनकी यह

यात्रा न सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि एक सामाजिक जागरूकता अभियान भी है, जो

दूसरों को प्रेरित कर रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story

News Hub