यूडी टैक्स बकाया होने पर निगम ने सीज की वाटिका

उदयपुर, 26 मार्च (हि.स.)। नगर निगम ने नगरीय विकास कर बकाया होने पर कार्रवाई अभियान के तहत बुधवार को फतहपुरा चौराहा स्थित एक वाटिका सीज की। वाटिका के कुल 19.58 लाख रुपए यूडी टैक्स बकाया है।
राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर ने बताया कि आयुक्त राम प्रकाश के निर्देश पर बुधवार को सहायक प्रशासनिक अधिकारी विनोद अग्रवाल मय टीम द्वारा फतहपुरा चौराहा स्थित राजकुमार ताराचंद पटेल की संपत्ति 'जनक वाटिका' को सीज किया गया। इसका नगरीय विकास कर कुल 19 लाख 58 हजार 370 रुपए बकाया था जिसे सीज किया गया। भटनागर ने बताया कि सभी की व्यावसायिक सम्पतियों पर ताला लगाकर इनकी व्यावसायिक गतिविधियां बंद करा दी गई। संपत्ति मालिक पटेल ने निगम द्वारा दिए गए नोटिस का कोई संतोषपद कारण नहीं बताया। निगम आयुक्त राम प्रकाश ने स्प्ष्ट कहा है कि राज्य सरकार द्वारा बकाया नगरीय कर हर हाल में वसूल किया जाएगा। संपत्ति स्वामी समय रहते यूडी टैक्स जमाकरा छूट का लाभ ले सकते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनीता