मुरादाबाद महानगर में 690 बूथों पर 5150 लोगों ने सुनी मन की बात

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद महानगर में 690 बूथों पर 5150 लोगों ने सुनी मन की बात


मुरादाबाद महानगर में 690 बूथों पर 5150 लोगों ने सुनी मन की बात


मुरादाबाद, 30 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के मंत्री व मन की बात कार्यक्रम के महानगर संयोजक सर्वेश पटेल ने बताया कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 120वां संस्करण महानगर व देहात विधानसभा के 590 बूथों पर 5150 लोगों द्वारा सुना गया।

भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने रामगंगा विहार मंडल के रामगंगा विहार शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 240 पर मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद बताया कि मन की बात के 120वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में टेक्सटाइल कचरे से बढ़ती चुनौती पर जोर दिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने टेक्सटाइल कचरे के मुद्दे पर कहा कि भारत इस क्षेत्र में एक बड़ी चुनौती का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की जानी चाहिए।

क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने कटघर मंडल में, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने रामगंगा विहार नगर मंडल में, विधान परिषद सदस्य जयपाल सिंह व्यस्त व गोपाल अंजान ने लाइनपार मंडल, महापौर विनोद अग्रवाल ने चंद्रनगर मंडल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी निमित्त व महानगर मीडिया प्रभारी ने रामगंगा विहार नगर मंडल में, महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा, कमल गुलाटी, नत्थूराम कश्यप, दिनेश शीर्षवाल, पार्षद दल के उप नेता सुरेंद्र बिश्नोई, कार्यकारिणी उपाध्यक्ष डॉ गौरव श्रीवास्तव आदि भाजपाइयों ने विभिन्न मंडलों में मन की बात कार्यक्रम सुना।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story

News Hub