लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा ने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए राजौरी सेक्टर का किया दौरा
Mar 26, 2025, 15:28 IST
WhatsApp Channel
Join Now

राजौरी, 26 मार्च (हि.स.)। व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा ने क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए बुधवार को राजौरी सेक्टर का दौरा किया। उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से निपटने में सैनिकों की व्यावसायिकता की सराहना की।
व्हाइट नाइट कोर ने एक्स के माध्यम से कहा कि जीओसी व्हाइट नाइट कोर ने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए काउंटर इंसर्जेंसी फोर्स (रोमियो) के मुख्यालय का दौरा किया। सचदेवा ने आतंकवाद विरोधी अभियानों में बल की अटूट प्रतिबद्धता और सैनिकों के समर्पण की सराहना की।
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह