वित्तीय वर्ष 2024-25 में परिवाहन विभाग ने की 3,684 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली

WhatsApp Channel Join Now


पटना, 03 अप्रैल (हि.स.)।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में परिवाहन विभाग ने 3,684 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली की है। वर्ष 2023-24 में यह आंकड़ा 3,351 करोड़ रुपये का था। परिवाहन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक वर्ष 2017-2018 में परिवहन विभाग द्वारा 1,624 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई थी। इस तरह 7 वर्षों में राजस्व का आंकड़ा 3,684 करोड़ तक पहुंच गया है। यह उपलब्धि कर चोरी पर प्रभावी नियंत्रण, सख्त मॉनिटरिंग और त्वरित सेवाओं के कारण संभव हो पाई है।

राज्य में वाहनों के निबंधन में 2023-2024 की तुलना में 2024-25 में 5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2024-2025 में कुल 13 लाख 82 हजार 102 वाहनों का निबंधन किया गया, जबकि 2023-24 में यह संख्या 13 लाख 19 हजार 406 थी।

सबसे अधिक मोटरसाइकिल/स्कूटर का निबंधन

वित्तीय वर्ष 2024-25 में निबंधित वाहनों में सबसे अधिक संख्या मोटरसाईकिल और स्कूटर की रही। कुल 10 लाख 90 हजार 69 मोटरसाइकिल/स्कूटर का निबंधन हुआ है।

इसके अलावा 77 हजार 867 मोटर कार, 74 हजार 426 ई रिक्शा, 37 हजार 784 थ्री व्हीलर (पैसेंजर), 16 हजार 350 मोपेड का निबंधन हुआ है।

राज्य में बसों के निबंधन में भी वृद्धि हुई है। वर्ष 2024-25 में 2,494 बस, 411 ओमिनी बस, 19,955 कृषि ट्रैक्टर एवं 14,514 व्यावसायिक ट्रैक्टर का निबंधन किया गया है। मैक्सी कैब में पिछले वितीय वर्ष की तुलना में 56 प्रतिशत अधिक निबंधन हुआ है।

इस उपलब्धी पर विभागीय मंत्री शीला कुमारी ने विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं परिवहन विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देती हूं। यह पूरी टीम की कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता का ही परिणाम है कि हम लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। हमारा लक्ष्य आने वाले वर्षों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुलभ, कुशल और पारदर्शी बनाना है। राजस्व वसूली यह दर्शाती है कि हमारी परिवहन व्यवस्था अधिक पारदर्शी, प्रभावी और तकनीक-सक्षम है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी

Share this story

News Hub