बलरामपुर : कलेक्टर ने जनदर्शन में आम लोगों की सुनी समस्या
Apr 8, 2025, 19:35 IST
WhatsApp Channel
Join Now

बलरामपुर, 8 अप्रैल (हि.स.)। संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में आज मंगलवार को जनदर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये।
जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के लिए कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए संबंधित अधिकारी समय-सीमा में समस्याओं का निराकरण करना सुनिश्चित करें।
हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पाण्डेय