रामनगर में तड़तड़ाई गोलियां, पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, बदमाश को लगी गोली 

vns
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। रामनगर थाना क्षेत्र में बाल सुधार गृह के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया। वहीं उसका साथी 25 हजार का इनामी बदमाश भी पकड़ा गया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया।  

vns

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत रामनगर पुलिस उजाला तिराहे के पास चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध बाइक सवार बदमाशों को रोकने की कोशिश की। पुलिस की घेराबंदी तोड़कर भाग रहे बदमाशों का पीछा किया गया। बाल सुधार गृह के पास और विश्व सुंदरी पुल के नीचे रामनगर थाना प्रभारी राजू सिंह व उनकी टीम ने जब बदमाशों को घेरा, तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश अजय साहनी को पैर में गोली लगी, जिससे वह गिर गया। मौके पर ही पुलिस ने उसके साथी त्रिभुवन को भी दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़ा गया त्रिभुवन भेलूपुर थाने में दर्ज एक मामले में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश है।

vns

घायल अजय साहनी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, अजय साहनी एक कुख्यात अपराधी है, जिसके खिलाफ वाराणसी के लंका थाने में 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सहायक पुलिस आयुक्त (कोतवाली) प्रज्ञा पाठक भी मौके पर पहुंचीं। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Share this story

News Hub