सोनीपत: डीसीआरयूएसटीमुरथल विश्वविद्यालय में विजेताओं को पुरस्कृत किया

-लड़कों की 5000 मी. दौड प्रतियोगिता में रघुनाथ व लड़कियों की 3000 मी.
दौड प्रतियोगिता में अनिका रही प्रथम
सोनीपत, 23 मार्च (हि.स.)। दीनबंधु
छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल में वार्षिक
खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। कुलपति प्रो. श्री प्रकाश सिंह ने विजेताओं
को पुरस्कार प्रदान किए।
मुख्य
अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए प्रो. सिंह ने कहा कि हरियाणा के युवाओं ने खेलों
में देश और प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। खासकर बेटियों ने इस
क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उन्होंने छात्रों से पढ़ाई के साथ-साथ खेलों
में सक्रिय भागीदारी की अपील की और कहा कि खेल शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक
हैं। स्वस्थ व्यक्ति ही किसी भी क्षेत्र में बेहतर योगदान दे सकता है।
प्रो.
सिंह ने विश्वविद्यालय में उपलब्ध खेल सुविधाओं का लाभ उठाने पर जोर दिया, ताकि छात्र
खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य छात्रों
को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है, जिससे वे अपने और अपने परिवार के सपनों को साकार
कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकें।
खेल
निदेशक डॉ. बिरेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रतियोगिता के परिणाम साझा किए। लड़कों की ट्रिपल
जम्प में साहिल प्रथम, विनय कुमार द्वितीय और विनय यादव तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ में
रघुनाथ ने पहला, अभी ने दूसरा और दीपक ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में
हिमांशु प्रथम, लक्ष्य द्वितीय और साहिल तृतीय रहे। 1500 मीटर में रघुनाथ पहले, पहल
दूसरे और सुनीत तीसरे स्थान पर रहे। 5000 मीटर दौड़ में रघुनाथ प्रथम, चिन्टू द्वितीय
और रिंकू तृतीय रहे। भाला फेंक में विनय कुमार और डिस्कस थ्रो में नवनीत कुमार ने प्रथम
स्थान प्राप्त किया।
लड़कियों
की प्रतियोगिताओं में अनिका ने ट्रिपल जम्प, 800 मीटर, 1500 मीटर और 3000 मीटर दौड़
में प्रथम स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में नवीश पहले, नितिषा दूसरे और मनीषा तीसरे
स्थान पर रहीं। भाला फेंक में ईशा और डिस्कस थ्रो में अनिका ने पहला स्थान प्राप्त
किया, जबकि शॉट पुट में मानसी अव्वल रहीं। 400 मीटर रिले में प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं
ने बाजी मारी।
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना