गौशाला में अव्यवस्था देख नाराज हुए गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष, कार्यवाही के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
गौशाला में अव्यवस्था देख नाराज हुए गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष, कार्यवाही के निर्देश


फिरोजाबाद, 26 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता बुधवार को गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने अव्यवस्थाएं मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने छात्र छात्राओं को गौ माता के दूध के महत्व को भी समझाया। उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता बुधवार पंडित दीन दयाल उपाध्याय पब्लिक स्कूल पैमेश्वर गेट स्कूल पहुंचे। जहां उन्होंने स्कूल की छात्र-छात्राओं को गाय व गाय के दूध के महत्व व प्रकृति के महत्व को समझााया, तत्पश्चात वही पर गोपूजन किया। स्कूल भ्रमण के उपरान्त उन्होंने गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय के साथ मॉ० सुवर्णा गौधाम एवं पंचग्वय आरोग्य केन्द्र लोहिया नगर का भ्रमण किया। केन्द्र पर गोमाता के पंचग्वय से कई तरह के उत्पाद बनाये जातें है व उनकी ब्रिकी की जाती है। जिससे गोमाता को स्वाबलम्बन मिलता है और गोसेवकों को स्वास्थ मिलता है। इस केन्द्र के संचालक गव्यसिद्ध डॉ० अरिहंत जैन द्वारा किया जाता है। इसके केन्द्र से वह बहुत प्रभावित हुए तथा उन्होने गोसेवकों से कहा कि इस प्रकार के कन्द्रो क्रा संचालन प्रत्येक जनपद में होना चाहिए। इसके वह कान्हा गोशाला पहुचें तथा वहाँ गोमाताओं को गुड़ खिलाया व गोपूजन किया। उन्होंने निर्देश दिये कि प्रतिदिन गोवंशो को कुछ घंटे खुला छोड़ना चाहिए जिससे गोवंश विचरण कर सकें। तत्पश्चात अस्थायी गोआश्रय स्थल भरतपुरा नैपई का निरीक्षण किया। यहां पर गोशाला पर स्थिति बहुत खराब मिली। मौके पर दाना, चौकर व हरा चारा नहीं मिला, पीने के पानी की व्यवस्था भी सही नहीं मिली। मौके पर चारे की चरही एक दम खाली मिली। कुछ गोवंश कुपोषित मिलें। इस अव्यवस्थाओं को देख कर आयोग के अध्यक्ष ने रोष व्यक्त किया। गोशालाओं में व्याप्त अव्यवस्थाओं के लिये दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश उपजिलाधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा० विश्वजीत सिंह को दिये।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

Share this story

News Hub