हिसार: अबकी बार सर्वार्थ सिद्धि योग में आठ दिन मनाए जाएंगे मां दुर्गा के नवरात्रे : आचार्य राममेहर  शास्त्री

WhatsApp Channel Join Now
हिसार: अबकी बार सर्वार्थ सिद्धि योग में आठ दिन मनाए जाएंगे मां दुर्गा के नवरात्रे : आचार्य राममेहर  शास्त्री


हाथी पर सवार होकर आएंगी मां भगवती, हाथी पर ही जाएंगी वापिस

हिसार, 28 मार्च (हि.स.)। ऋषि नगर स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पुजारी एवं राष्ट्रीय

ब्राह्मण महासंस्था के पूर्व अध्यक्ष आचार्य राममेहर शास्त्री ने कहा कि अबकी बार

चैत्र नवरात्रि 30 मार्च चैत्र शुक्ल पक्ष रेवती नक्षत्र इंद्रयोग और सर्वार्थ सिद्ध

योग दिन रविवार को शुरू हो रहे हैं, जो कि बहुत ही शुभ है। अबकी बार नवरात्रि तृतीया

तिथि क्षय होने के कारण 9 दिन की बजाए 8 दिन मनाए जाएंगे। नवरात्रे 30 मार्च से शुरू

होकर 6 अप्रैल को समाप्त होंगे। 5 अप्रैल दिन शनिवार अष्टमी तिथि को कन्या पूजन लांगुरिया

पूजन किया जाएगा और 6 अप्रैल दिन रविवार को श्रीराम नवमी मनाई जाएगी।

राममेहर शास्त्री ने शुक्रवार काे बताया कि नवरात्रि एक संस्कृत का शब्द है जिसका अर्थ होता

है नव+रात्रि। नवरात्रों में शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा आदिशक्ति के नौ रूपों

की पूजा की जाती है। प्रथम शैलपुत्री, द्वितीय ब्रह्मचारिणी, तृतीय चंद्रघंटा, चतुर्थकुष्मांडा, पंचम स्कंदमाता, षष्टम कात्यायनी, सप्तम

कालरात्रि, अष्टम महागौरी एवं नवम् सिद्धिदात्री के रूप मे पूजा की जाती है।उन्होंने

बताया कि चैत्र नवरात्रि से ही हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है। हिंदू नव संवत का

नाम सिद्धार्थी होगा। इन नौ दिनों में मां आदिशक्ति दुर्गा देवी की पूजा करने से घर

में सुख-समृद्धि आती है। निसंतान को संतान प्राप्त होती है। कोर्ट कचहरी मुकदमें में

विजय होती है। आचार्य राममेहर शास्त्री ने बताया कि शास्त्रों में मां दुर्गा के इस

रूप को भक्तों की समस्त इच्छाएं पूर्ण करने वाला माना जाता है। खास बात यह है कि चैत्र

नवरात्रि के पहले दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं। इस समय में घटस्थापना करना आपके लिए

लाभदायक और उन्नति कारक होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story

News Hub