जींद: चूरमे से बना केक काट मनाया पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने जन्म दिन
Mar 25, 2025, 18:27 IST
WhatsApp Channel
Join Now

जींद, 25 मार्च (हि.स.)। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने मंगलवार को अपना 79वां जन्म दिन राजीव गांधी महाविद्यालय में उचाना में कार्यकर्ताओं के साथ मनाया। इस दौरान पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक प्रेमलता सिंह भी मौजूद रही। देशी घी से बने चूरमे का केक काट कर जन्म दिन मनाया। इस दौरान कॉलेज सभागार में सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं के लिए सामूहिक भोजन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। वक्ताओं ने बीरेंद्र सिंह के राजनीति जीवन के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। अनेकों कार्यकर्ताओं को चद्दर देकर सम्मानित भी किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा