रानीगंज पुलिस ने महिला की हत्या मामले में पांच नामजद आरोपित को किया गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
रानीगंज पुलिस ने महिला की हत्या मामले में पांच नामजद आरोपित को किया गिरफ्तार


अररिया 28 मार्च(हि.स.)। जिल में रानीगंज थाना क्षेत्र के खरहट पंचायत के गीतवास में बीती रात महिला की हुई हत्या मामले पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

कांड में शामिल पांच प्राथमिकी अभियुक्त चंदेश्वर मंडल पिता- बाबूवन मंडल,कुंदन कुमार मंडल पिता चंदेश्वर मंडल, अनीता देवी पति चंदेश्वर मंडल,ममता कुमारी पति- कुंदन कुमार मंडल, कंचन देवी पति रंजन मंडल को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी मां बेटा,बेटा बहू समेत पांच को गिरफ्तार किया है।इस बात की जानकारी एसपी अंजनी कुमार ने दी।

एसपी अंजनी कुमार ने आज पत्रकार वार्ता में बताया कि गुरुवार की रात्रि में रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गीतवास, वार्ड नं 11 में आपसी जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक महिला की गंभीर जख्म के कारण मृत्यु हो गई थी। घटना के संदर्भ में रानीगंज थाना कांड संख्या 124/25, दिनांक 28/03/25, धारा 126(2),127(2),329(3)(4),115(2),118(1),109,103(1),,352/3(5) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कांड में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फारबिसगंज मुकेश कुमार साहा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष रानीगंज के साथ छापेमारी दल का गठन किया गया था। जिसके द्वारा कांड में शामिल पांच प्राथमिकी अभियुक्तों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपित रानीगंज थाना क्षेत्र के गीतवास के वार्ड संख्या 11 के हैं, जिनके द्वारा पुराने जमीनी विवाद में बीती रात हिंसक झड़प में महिला की गर्दन और जिह्वा पर चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story

News Hub