बिठूर महोत्सव के पहले दिन पद्मश्री अनूप जलोटा भजनों से लोगों को करेंगे मंत्रमुग्ध

WhatsApp Channel Join Now
बिठूर महोत्सव के पहले दिन पद्मश्री अनूप जलोटा भजनों से लोगों को करेंगे मंत्रमुग्ध


बिठूर महोत्सव के पहले दिन पद्मश्री अनूप जलोटा भजनों से लोगों को करेंगे मंत्रमुग्ध


कानपुर, 20 मार्च(हि. स.)। बिठूर स्थित नानाराव स्मारक पार्क में 21 से 23 मार्च होने वाले 'बिठूर महोत्सव' के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में महोत्सव की रूपरेखा व उसके बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा -निर्देश दिए गए। इस मौके पर बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा भी मौजूद रहे। यह जानकारी गुरूवार को जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने दी हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस दौरान महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के दृष्टिगत विधायक, जिलाधिकारी व पुलिस विभाग के आलाधिकारियों द्वारा सुरक्षा तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया गया ।

महोत्सव के पहले दिन होंगे ये कार्यक्रम

महोत्सव शुक्रवार सुबह 11बजे से शुरू होगा। इसमें सर्वप्रथम स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य, रंगोली, स्लोगन /कला प्रतियोगिता का प्रदर्शन किया जायेगा। दोपहर 4बजे से कानपुर कथक कला केंद्र द्वारा गणेश वंदना व गंगा अवतरण से सम्बंधित कार्यक्रम, प्रिंस डांस ग्रुप द्वारा भगवान कृष्ण से संबंधित व भारतीय तिरंगा से सम्बंधित प्रस्तुति , रमाक्षीर सागर, पुणे द्वारा 'गोदावरी से गंगा- जमुना तक' पर आधारित लोकगीत प्रस्तुत किया जाएगा। शाम 7 बजे से विनोद कुमार द्विवेदी एवं आयुष द्विवेदी द्वारा ध्रुपद गायन व सबसे रोमांचक 8:00 बजे से प्रारंभ होने वाली भजन संध्या होगी, जिसे पद्मश्री भजन सम्राट अनूप जलोटा द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

उप्र एवं महाराष्ट्र के मिली-जुली संस्कृति व ऐतिहासिकता के आधार पर होगा 'बिठूर महोत्सव'

इस बार का बिठूर महोत्सव 1857 की स्वतंत्रता क्रांति में कानपुर के आसपास के क्षेत्र का नेतृत्व करने वाले पेशवा नानाराव स्मारक पार्क के पराक्रम एवं शौर्य गाथा को महोत्सव के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिकता पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश के छात्र-छात्राओं एवं कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण किया जायेगा।

इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था हरीश चंद्र, मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, एडीएम सिटी डॉ राजेश कुमार, एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव, एडीसीपी ट्रैफिक अर्चना सिंह, एडीसीपी वेस्ट विजेंद्र द्विवेदी व एडीसीपी महिला अपराध अमिता सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें ।

हिन्दुस्थान समाचार / मो0 महमूद

Share this story

News Hub