हिसार : महिला अनाथ आश्रम ने बेसहारा मंदबुद्धि महिला को उसके परिवार से मिलवाया

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : महिला अनाथ आश्रम ने बेसहारा मंदबुद्धि महिला को उसके परिवार से मिलवाया


हिसार, 25 मार्च (हि.स.)। महिला एवं यूथ उत्पीड़न निवारण मंच की ओर से संचालित हमारा प्रयास मंदबुद्धि महिला अनाथ आश्रम की टीम ने मंगलवार काे एक मानसिक विक्षिप्त महिला को रेस्कयू कर उसके परिवार को सौंपा। यह महिला मानसिक हालत खराब होने के कारण अपने घर से निकल गई थी और पिछले एक महीने से हिसार रेलवे स्टेशन पर रहकर जीवन यापन कर रही थी। हिसार रेलवे स्टेशन से रेस्क्यू करके हमारा प्रयास मूकबधिर महिला अनाथ आश्रम अर्बन स्टेट टीम इसे आश्रम में लाई। आश्रम टीम ने परिवार से संपर्क किया और उसे महिला को सौंप दिया। इसकी जानकारी प्रियंका पुत्री राजेंद्र शोकंद निवासी खरक भूरा उचाना जिला जींद का पता चलने पर आश्रम टीम ने परिवार से संपर्क किया और उसे महिला को सौंप दिया। इस मौके पर टीम के सदस्य अनिल बागड़ी, लेखराज, मंजू स्याहड़वा, सुशील गौतम फ्रांसी, किरण आदि मौजूद रहे। आश्रम टीम ने लोगों से अपील की है कि कोई बेसहारा अनाथ मंदबुद्धि महिला के संबंध में आश्रम के नंबर 9466894456 पर संपर्क करके जानकारी दे सकते है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story

News Hub