भाजपा जनप्रतिनिधियों ने घर-घर पहुंचकर गिनाई प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा जनप्रतिनिधियों ने घर-घर पहुंचकर गिनाई प्रदेश सरकार की उपलब्धियां


कानपुर, 28 मार्च (हि.स.)। भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने जूही मंडल में घर-घर संपर्क कर भाजपा के 28 से 30 मार्च तीन दिनों तक चलने वाले संपर्क अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मिलकर जानकारी हासिल करी।

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम ने शुक्रवार को जूही और किदवई नगर मंडल में पहुंचकर लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन की आठ वर्ष की उपलब्धियां गिनाई। प्रकाश पाल ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से योजनाओं को पाने में होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने लाभार्थियों के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड की। संपर्क के दौरान शिवराम सिंह ने जिन लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उनके नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित अन्य विवरण नोट किए और उन्हें सरकारी योजनाओं को दिलाने का आश्वासन दिया।

इसी तरह महापौर प्रमिला पांडेय व रघुनंदन सिंह भदौरिया ने ओमपुरवा मंडल, में संपर्क किया इसी तरह अन्य जनप्रतिनिधियों, पार्टी के पदाधिकारियों, पार्षदों ने दक्षिण जिले के बर्रा, निराला नगर, बाबू पुरवा, जूही, यशोदा नगर, ओम पुरवा, छावनी, हरजिंदर नगर सहित सभी 13 मंडलों में घर घर संपर्क अभियान चलाया।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story

News Hub