क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर प्रयास करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

WhatsApp Channel Join Now
क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर प्रयास करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल


- उप मुख्यमंत्री ने 25 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों का किया निरीक्षण

भोपाल, 28 मार्च (हि.स.)। उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने शुक्रवार को धनपुरी नगर पालिका क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा 25 करोड़ रुपये की लागत से 10.30 एकड़ भूमि में वाटर पार्क निर्माण व अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर प्रयास करें तो सभी कार्य सफल होते है।

उन्होंने कहा कि धनपुरी नगर पालिका द्वारा बनाए जा रहे वॉटर पार्क, स्विमिंग पुल व अन्य विकास कार्यों से धनपुरी के लोग ही नहीं बल्कि शहडोल संभाग के लोग भी इससे लाभांवित होंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि धनपुरी नगर पालिका सशक्त नगर पालिका है और इसे अधिक विकसित करने का संकल्प लें और उसे पूरा करें।

धनपुरी नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत 25 करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले लगभग 10.30 एकड़ भूमि में वाटर पार्क, स्विमिंग पूल, क्लब हाउस, रैन डांस, रेस्टोरेंट, पार्किंग व अन्य विकास कार्य किए जाएंगे। विधायक जयसिंह मरावी, विधायक मनीषा सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका धनपुरी रविंदर कौर सहित स्थानीय जन प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story

News Hub