हिसार : मेयर कार्यभार संभालने पर आशा खेदड़ ने प्रवीण पोपली को दी शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : मेयर कार्यभार संभालने पर आशा खेदड़ ने प्रवीण पोपली को दी शुभकामनाएं


जनता की आशाओं पर खरा उतरे शहर की सरकार : आशा खेदड़

हिसार, 26 मार्च (हि.स.)। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने बुधवार काे मेयर का कार्यभार

संभालने पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रवीण पोपली को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने

मेयर कार्यालय पहुंचकर उन्हें गुलदस्ता भेंट करके उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने बुधवार को कहा कि केन्द्र व प्रदेश

की भाजपा नेतृत्व वाली सरकारों की नीतियों से खुश जनता ने नगर निगम में भी ट्रिपल इंजन

के रूप में भाजपा सरकार बनाई है। अब यह निगम सरकार का दायित्व है कि वह जनता की आशाओं

पर खरा उतरे और शहर के विकास कार्यों पर ध्यान दें। मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि इस अवसर पर जिला अध्यक्ष के साथ

हांसी के जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, जिला महामंत्री आशीष जोशी व संजीव रेवड़ी, धर्मवीर

रतेरिया, राजेन्द्र सपड़ा, एमएस पानू सहित पार्टी के सैंकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं

भी मेयर को बधाई दी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story

News Hub