गुरुग्राम महानगर जिला अध्यक्ष अजीत यादव ने संभाला पदभार

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम महानगर जिला अध्यक्ष अजीत यादव ने संभाला पदभार


-रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में सेंकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में संभाला पदभार

गुरुग्राम, 30 मार्च (हि.स.)। गुरुग्राम महानगर के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अजीत यादव ने रविवार को भाजपा कार्यालय गुरुकमल में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव, संगठनमंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं बल्लभगढ़ के प्रभारी कमल यादव, विधायक तेजपाल तंवर, विधायक बिमला चौधरी ने अजीत यादव को पदभार ग्रहण कराया।

मुख्य अतिथि एवं संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव ने पदभार ग्रहण समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही दो सांसदों से भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। भाजपा के संगठन में किस को क्या दायित्व मिलता है इसका निर्णय संगठन अपने आप लेता है। उन्होंने कहा कि हमें जो दायित्व मिला है उसका ईमानदारी के साथ निवर्हन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम करें और पार्टी के संगठन को मजबूत करें। डा. सुधा यादव ने कहा कि हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार है। सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मिलकर जनता की समस्याओं का समाधान कराएं।

संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि हमें बूथ पर अधिक से अधिक लोगों को जोडऩा चाहिए। सभी बूथों पर 11 लोगों की समियां बनाए और मंडल अध्यक्ष भी मंडल समितियां जल्द से जल्द बनाने का काम करें।

पूर्व जिला अध्यक्ष एवं बल्लभगढ़ के जिला प्रभारी कमल यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एक साल में उन्होंने तीन-तीन चुनावों की परीक्षाएं पास की। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, पूर्व जिला अध्यक्ष तिलक राज मल्होत्रा, प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अतर सिंह संधू, पूर्व मेयर मधु आजाद, जिला महामंत्री रामबीर भाटी, प्रोफेसर हंसराज, पटौदी जिला परिषद चेयरमैन प्रवीण ठाकरिया,उपाध्यक्ष अर्जुन शर्मा, पूर्व मंत्री संजय सिंह, जिला मीडिया प्रभारी पवन यादव, जिला कार्यालय सचिव यादराम जोया और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story

News Hub