राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में होंगी शामिल

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में होंगी शामिल


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में होंगी शामिल


रायपुर, 23 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार, 24 मार्च को छत्तीसगढ़ के एकदिवसीय दौरे में राजधानी रायपुर पहुंचेंगी और छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 24 मार्च को प्रातः 10.35 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचेंगी और सीधे छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति मुर्मु प्रातः 11.15 बजे से छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगी। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित विधानसभा के सदस्यगण उपस्थित रहेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा

Share this story

News Hub