धूमधाम से मना शहीद नीलांबर पीताम्बर का शहादत दिवस

नीलांबर पीताम्बर के सपने को करना है साकार: विधायक आलोक
पलामू, 28 मार्च (हि.स.)। रामगढ प्रखंड अंतर्गत उलडंडा पंचायत के बानालात गांव के रोपा करम के मैदान में शहीद नीलांबर पीताम्बर का 168वां शहादत दिवस मनाया गया। यहां स्थापित नीलांबर पीताम्बर की प्रतिमा पर विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने फूल माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। नीलांबर पीताम्बर को याद किया। मौके पर ग्रामीणों ने मांदर की थाप पर आदिवासी गीत के साथ विधायक आलोक चौरसिया का भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर विधायक आलोक ने कहा कि नीलांबर पीताम्बर के बलिदान को याद करें। उनके सपने को साकार करना है। उनका नाम इतिहास में दर्ज है। नीलाम्बर-पीताम्बर जनक्रांति के सच्चे नायक थे। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के शोषण, दमन, अन्याय, अत्याचार के खिलाफ आंदोलन किया था। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में दोनों भाइयों ने अंग्रेजों के साथ गुरिल्ला युद्ध किया था। इस युद्ध में अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिये थे। दोनों भाइयों ने अन्याय के खिलाफ कभी समझौता नहीं किया। देश की अजादी के लिए दोनों योद्धा ने हंसते हंसते फांसी के फंदे पर चढ़ गये, लेकिन आज भी शोषण, दमन, अन्याय चरम सीमा पर है। इसे दूर करने के लिए एकजुटता जरूरी है।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, जिला परिषद छोटन सिंह, कपिल देव सिंह,देवेंद्र सिंह, अशोक चौरसिया, अमलेश चौरसिया, दिनेश यादव, कृष्णा सिंह, शशिकांत सिंह, रामनाथ सिंह, अशोक सिंह, हुटार मुखिया पति नागेंद्र राम, पंचायत समिति सदस्य पति मनोज प्रसाद, समाजसेवी दिलीप चंद्रवंशी, देव नारायण यादव, कुंभकरण सिंह, रविंद्र सिंह, शिव कुमार सिंह, श्यामलाल, सत्यनारायण सिंह, श्रवण सिंह, इन्द्र देव अगरिया, मनदीप राम, संजय सिंह यादव, बजरंगी कश्यप, विनोद प्रसाद, पंकज जायसवाल, राजेंद्र सिंह और अन्य लोग उपस्थित रहे।---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप कुमार