हिसार : डॉ. इन्द्र गोयल राष्ट्रीय व राजेन्द्र सपड़ा बने अखिल भारतीय सेवा संघ के प्रांतीय अध्यक्ष

कार्यक्रम में डॉ. योगेश बिदानी को राष्ट्रीय संरक्षक व महेन्द्र सेतिया को प्रांतीय संरक्षक चुनासेवा संघ की नई कार्यकारिणी का गठन, एक अप्रैल से कार्यभार संभालेगी नई कार्यकारिणी
हिसार, 25 मार्च (हि.स.)। देश में विभिन्न सेवा कार्यों में अग्रणी रहकर काम कर रही अखिल भारतीय सेवा संघ नए सत्र के लिए चुनाव मंगलवार काे हुआ। चुनी गई नई टीम एक अप्रैल से अपना कार्यभार संभालेगी। यहां हुए अखिल भारतीय सेवा संघ के प्रांतीय अधिवेशन, सेवा शपथ ग्रहण समारोह एवं परिवार मिलन समारोह के अवसर पर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। संघ की राष्ट्रीय टीम में डॉ. योगेश बिदानी को राष्ट्रीय संरक्षक, डॉ. इंद्र गोयल को अध्यक्ष, विनोद धवन को महासचिव व प्रमोद सचदेवा को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसी तरह प्रांतीय टीम में महेन्द्र सेतिया को संरक्षक, राजेन्द्र सपड़ा को अध्यक्ष, एडवोकेट मुकेश वर्मा को महासचिव व रामचन्द्र गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। चयन के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन सदस्यों का आभार जताया और कहा कि जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेवारी दी गई है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. योगेश बिदानी ने कहा कि हमारा संगठन राष्ट्रीय संगठन पर सेवा कार्य करके पहचान बना रहा है। संगठन की इस पहचान में हर पदाधिकारी व सदस्य का अहम योगदान है और यह उनकी मेहनत का परिचायक है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे अब और अधिक मेहनत से सेवा कार्य चलाएं। नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इन्द्र गोयल व प्रांतीय अध्यक्ष राजेन्द्र सपड़ा ने इस अवसर पर कहा कि अखिल भारतीय सेवा संगठन ऐसा संगठन है, जिसके माध्यम से सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। केवल हमारे संगठन के पदाधिकारी या सदस्य ही नहीं बल्कि अन्य नागरिक भी सेवा कार्यों से जुड़ रहे हैं। कार्यक्रम में आए सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई दी और कहा कि उनका पूरा सहयोग नई टीम को रहेगा। हमारे संगठन का मकसद नागरिकों में सेवा का भावना जगाना होना चाहिए और उसे हम सार्थक कर रहे हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर