गौशाला और यादव समाज पर दिए अखिलेश यादव के बयान पर बवाल, भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका पुतला

वाराणसी। गौशाला को लेकर दिए गए बयान और यादव समाज समेत संपूर्ण सनातन धर्म पर कथित टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के युवा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंककर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
यह प्रदर्शन मैदागिन चौराहे पर हुआ, जहां भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा के महानगर महामंत्री ओम तिवारी और नितेश अग्रहरि बंटी ने किया। उन्होंने कहा कि गौशालाओं और सनातन धर्म को बदनाम करने की राजनीति स्वीकार नहीं की जाएगी।
इस प्रदर्शन में भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें महानगर कार्यसमिति के सदस्य राहुल यादव, अरुण यदुवंशी, बसंत यादव, पियूष अरोड़ा, सुरेंद्र गुप्ता (मंडल अध्यक्ष), पियूष पांडेय (मंडल महामंत्री), निहाल तिवारी (मंडल मंत्री), कमल चौबे (मंडल उपाध्यक्ष), अरुण यादव, अनुप सिंह, अश्विन गुप्ता, सुनील गुप्ता, जीतेन्द्र सेठ, मुन्ना यादव, सौरभ यादव, सचिन यादव, दिलशाद, अहमद और रितेश अग्रहरि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि अखिलेश यादव द्वारा गौशालाओं को लेकर की गई टिप्पणी से हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इस विरोध प्रदर्शन के जरिए उन्होंने मांग की कि अखिलेश यादव अपने बयान पर माफी मांगें, अन्यथा उनका विरोध जारी रहेगा।