फतेहाबाद : केबी गोदारा चुने गए भारत विकास परिषद के अध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
फतेहाबाद : केबी गोदारा चुने गए भारत विकास परिषद के अध्यक्ष


फतेहाबाद, 24 मार्च (हि.स.)। भारत विकास परिषद की चुनावी बैठक सोमवार को माजरा रोड स्थित बागबां में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से केबी गोदारा को परिषद की फतेहाबाद शाखा का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा सुरेंद्र शर्मा को शाखा सचिव एवं उमेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस बैठक में चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में भाविप के हरियाणा पश्चिम प्रांत से प्रांतीय संयोजक (गौ-सेवा) महेंद्र कुमार दहमनिया, पूर्व प्रांतीय कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता विशेष रूप से पहुंचे। इससे पहले शाखा के मौजूदा अध्यक्ष अंकित शर्मा ने बैठक में पहुंचे सभी सदस्यों का स्वागत किया और उनके कार्यकाल के दौरान किए गए सहयोग के लिए आभार जताया।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद उत्तर क्षेत्र-2 के क्षेत्रीय सचिव (संस्कार) जिया लाल बंसल ने भी सदस्यों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में सचिव एडवोकेट योगेश मेहता ने भाविप फतेहाबाद शाखा द्वारा पूरे वर्ष में किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तो वित्त सचिव प्रमोद बंसल ने पूरे साल का लेखा-जोखा भी बैठक में रखा। महिला प्रकल्प प्रमुख लवलीन सरदाना ने इस मौके पर पूरे वर्ष में आयोजित किए गए महिला प्रकल्पों से जुड़े कार्यों के बारे में जानकारी दी जिसकी सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने सराहना की।

बैठक को संबोधित करते हुए शाखा के नवनियुक्त अध्यक्ष कृष्ण बलदेव गोदारा ने उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी के लिए परिषद के सदस्यों का धन्यवाद किया और फतेहाबाद शाखा को नंबर एक तक ले जाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संयोजक केके अरोड़ा, प्रांतीय सरंक्षक सीपी आहुजा, प्रांतीय सचिव विजय जग्गा, जिला समन्वयक राकेश मखीजा, अंकित शर्मा, प्रमोद बंसल, योगेश मेहता एडवोकेट, लवलीन सरदाना, ललित टुटेजा, सुरेंद्र शर्मा, संदीप बंसल, गगनदीप गिरधर, भीमसैन नारंग, प्रवीण सरदाना, कृष्ण धुडिय़ा, कृष्ण ग्रोवर, राजीव मक्कड़, माया राम बिश्नोई, एचबी मिगलानी, उमेश गुप्ता, विनीता मक्कड़, अंजु गांधी, सरिता गुलाटी, सुनैना गुप्ता, नीलम मेहता, सुशीला आहुजा सहित भारत विकास परिषद के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / अर्जुन जग्गा

Share this story

News Hub