दिल्ली के विकास को नई दिशा देगा आगामी बजट : वीरेंद्र सचदेवा

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली के विकास को नई दिशा देगा आगामी बजट : वीरेंद्र सचदेवा


नई दिल्ली, 23 मार्च (हि.स.)। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार को कहा कि आगामी बजट दिल्ली की जनता को समर्पित होगा। इसमें भाजपा अपने संकल्प पत्र में किए गए वादों का समर्थन देगी। आने वाला बजट दिल्ली के विकास को एक नई दिशा देने का काम करेगा।

वीरेंद्र सचदेवा ने आज एक पत्रकार वार्ता कर कहा कि हमारा पहला संकल्प दिल्ली का सर्वांगिण विकास है। बजट में हर क्षेत्र और समाज वर्ग जैसे महिला, युवा, किसान और व्यापारी के लिए प्रावधान किए जायेंगे। बजट को दिल्ली की जनता से मिले सुझावों पर तैयार किया गया है। दिल्ली में पिछले 10 सालों से विकास की गति को रोकने का काम किया गया है। उसको पीछे छोड़ते हुए भाजपा सरकार अब विकसित दिल्ली के संकल्प के साथ आगे काम करेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री ने शिक्षा के साथ-साथ अन्य विभागों पर विशेष ध्यान दिया है। सभी विभागों के पदाधिकारियों और समाज के हर वर्ग से संवाद करने का काम किया है। आने वाला बजट दिल्ली के विकास को एक नई दिशा देने का काम करने वाला है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dhirender Yadav

Share this story

News Hub