कलेक्टर की पहल पर संबलपुरी साड़ी बनेगी जिले की पहचान

WhatsApp Channel Join Now
कलेक्टर की पहल पर संबलपुरी साड़ी बनेगी जिले की पहचान


कलेक्टर की पहल पर संबलपुरी साड़ी बनेगी जिले की पहचान


धमतरी, 21 मार्च (हि.स.)। जिले की विशेष पहचान दिलाने के उद्देश्य से बिजनापुरी में महिलाओं द्वारा तैयार की जाने वाली संबलपुरी साड़ी निर्माण इकाई का 21 मार्च को कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां काम करने वाली महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि संबलपुरी साड़ी धमतरी जिले की पहचान बनेगी।

महिलाओं ने बताया पूर्व में उनके द्वारा कपड़ा बनाने का सामान्य काम किया जाता था, लेकिन अब प्रशिक्षण प्राप्त कर वे महिलाएं फैंसी व आकर्षक साड़ियों का निर्माण करने लगी है, जिससे अब उनकी आय में वृद्धि हो रही है। कलेक्टर मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस काम को और बड़े पैमाने पर करने के लिए योजना बनाएं। इसके लिए विभिन्न शहरों में आयोजित होने वाले प्रमुख बाजारों तक इनकी पहुंच बनायें। इसके साथ ही साड़ी निर्माण केंद्र में शेड निर्माण के लिए प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश अधिकारियों का दिये। इस दौरान कलेक्टर ने कुरूद में संचालित बांस हाथकरघा ड्राइंग यूनिट का भी निरीक्षण किया और वहां संचालित कार्यों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।

इस दौरान कलेक्टर ने ग्राम नारी में संचालित माटीकला केंद्र का भी अवलोकन किया और वहां मिट्टी से तैयार किये जाने वाले विभिन्न उत्पादों को देखा। कलेक्टर ने माटी से तैयार की गयी इन आकृतियों की प्रसन्नता करते हुए कहा कि केंद्र में तैयार इन आकृतियों को विक्रय हेतु आनलाईन, बड़े बाजार तथा ऐसे स्थान जहां इनकी मांग अधिक है, वहां पहुंचायें। इस दौरान कलेक्टर ने प्रौद्योगिकी ग्राम सिरी का भी अवलोकन किया। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में यह भवन संचालित था, किंतु कुछ समय से बंद है। कलेक्टर ने तत्काल अधिकारियों को निर्देशित किया कि उक्त भवन को प्रारंभ करने के लिए आवश्यक खर्च सहित प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करें।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story

News Hub