कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने दोबारा जताया भरोसा, राजेश्वर को जिले और राघवेंद्र को महानगर की कमान

वाराणसी। कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व की ओर से प्रदेश के सभी जिलों के जिलाध्यक्षों व महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। शीर्ष नेतृत्व ने वाराणसी में फिर अपने पुराने पदाधिकारियों पर ही भरोसा जताते हुए इस बार भी उन्हें ही संगठन की कमान सौंपी है। राजेश्वर पटेल को जिलाध्यक्ष और राघवेंद्र चौबे को महानगर बनाया गया है। इससे समर्थकों में खुशी है।
कांग्रेस की ओर से इस बार संगठन में सक्रिय चेहरों को वरीयता दी गई है। इसमें जातिगत समीकरणों को भी साधने की कोशिश की गई है। लंबे समय से कांग्रेस का दामन थामे राजेश्वर पटेल को फिर जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं राघवेंद्र चौबे को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है।
महानगर अध्यक्ष ने इसके लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संसदीय दल कांग्रेस की अध्यक्षा अभिभावक सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी,राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी अविनाश पांडेय, राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी का बहुत बहुत धन्यवाद..! कहा कि संगठन द्वारा मिली जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करूंगा। पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाएंगे।