मप्रः मुख्यमंत्री ने प्रेस फोटोग्राफर स्व. देवेन्द्र दुबे के परिजन को दी सांत्वना

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः मुख्यमंत्री ने प्रेस फोटोग्राफर स्व. देवेन्द्र दुबे के परिजन को दी सांत्वना


मप्रः मुख्यमंत्री ने प्रेस फोटोग्राफर स्व. देवेन्द्र दुबे के परिजन को दी सांत्वना


मप्रः मुख्यमंत्री ने प्रेस फोटोग्राफर स्व. देवेन्द्र दुबे के परिजन को दी सांत्वना


- मप्र संचार प्रतिनिधि कल्याण सहायता योजना के तहत 4 लाख रुपये का स्वीकृति पत्र भी किया प्रदान

भोपाल, 27 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार की शाम भोपाल के प्रेस फोटोग्राफर स्व. देवेन्द्र दुबे के कोलार रोड स्थित निज निवास पहुंचकर शोक संतप्त परिजन को सांत्वना दी। उन्होंने स्व. दुबे के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने पुत्र-पुत्री सहित सभी परिजन को ढांढस बंधाया और बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. देवेंद्र दुबे की धर्मपत्नी सरिता दुबे को जनसम्पर्क विभाग की मध्य प्रदेश संचार प्रतिनिधि कल्याण योजना में राज्य शासन की ओर से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का स्वीकृति आशय पत्र भी प्रदान किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा, समाजसेवी राहुल कोठारी, संचालक जनसम्पर्क अंशुल गुप्ता सहित माता उमा देवी दुबे, स्व. दुबे के पुत्र-पुत्री एवं अन्य सभी परिजन उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने स्व. मनीष शंकर शर्मा के परिजन से व्यक्त कीं शोक संवेदनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार शाम को स्व. मनीष शंकर शर्मा (आईपीएस) के चार इमली स्थित शासकीय आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिजन से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने स्व. शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना कर परिजन को ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री ने स्व. मनीष शंकर शर्मा के पिता कृपाशंकर शर्मा, चाचा सीताशरण शर्मा, धर्मपत्नी आरती शर्मा को सांत्वना देकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक भगवान दास सबनानी, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना व स्व. शर्मा के अन्य परिजन भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुष्पलता श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुष्पलता श्रीवास्तव के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को स्व. पुष्पलता श्रीवास्तव के बावड़ियाकलां स्थित निज निवास पहुंचकर शोक संतप्त परिजन से भेंट कर भावभीनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। पुष्पलता श्रीवास्तव निजी न्यूज चैनल के चेयरमैन मुकेश श्रीवास्तव की माताजी थीं। उनका 23 फरवरी को स्वर्गवास हो गया था। मुख्यमंत्री ने स्व. पुष्पलता श्रीवास्तव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की और स्व. पुष्पलता श्रीवास्तव के पुत्र राकेश श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव एवं अन्य परिजन से भेंटकर ढांढस बंधाया।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story

News Hub