पुष्पा फ़िल्म की तर्ज़ पर गांजे की तस्करी, 7 लाख के गांजे के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

आज़मगढ़, 27 मार्च (हि.स.)। स्वाट और रानी की सराय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुष्पा फिल्म की तर्ज पर ऑटो में गुप्त चैंबर बनाकर गांजा की तस्करी कर रहे दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने ऑटो में बने गुप्त चैंबर से 70 किलोग्राम गांजा बरामद किया। गिरफ्तार तस्कर उड़ीसा प्रान्त से गांजा लेकर बिहार और देवरिया जिले में सप्लाई करते थे।

पुलिस लाइन सभागार में गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि बीती रात थाना रानी की सराय व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सेमरहा अण्डर पास से चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध आटो वाहन को रोका गया। तलाशी ली गई तो उक्त वाहन की छत पर चेम्बरनुमा बाक्स जिस पर लोहे की जाली लगी थी उसमें गांजा लदा हुआ पाया गया। चेम्बर से कुल 70 किलो 200 ग्राम गांजा जिसकी कीमत करीब 7 लाख है बरामद हुआ। इसके साथ ही 1000 नकद, मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। इस दौरान वाहन चालक मास्टर साहनी पुत्र अम्बिका साहनी, निवासी एकडेरवा वार्ड नं. 11, थाना व जनपद गोपालगंज, बिहार और सुरेन्द्र यादव पुत्र स्व.रामजीत यादव, निवासी छित्रवली टड़वा, थाना खामपार जिला देवरिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार दोनों तस्करों ने बताया कि वे पुष्पा फ़िल्म देखे, जिसके बाद उन्होंने भी उसी तर्ज पर गांजे की तस्करी शुरू की। इसके लिए उन्होंने आटो की छत पर अलग से लोहे की पट्टियों से चैम्बरनुमा बाक्स बना है जिसमें गांजे का बण्डल रखकर झारसुगुड़ा, उड़ीसा से व्यापारियों से खरीदकर सोनभद्र, चन्दौली, आजमगढ़ के रास्ते बिहार ले जा रहे थे।

एसपी सिटी ने बताया कि पुष्पा फ़िल्म की तर्ज़ पर अभी दो माह पहले ही इन्होंने ऑटो में चेम्बरनुमा जगह बनाकर दो बार गांजे की तस्करी की है। ये बिहार के गोपालगंज और उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में गांजे की सप्लाई कर चुके हैं। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाएगी और सम्पत्ति को जप्त किया जाएगा। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इनसे गांजे की खेप को कौन-कौन लोग ले रहे थे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव चौहान

Share this story

News Hub