सहारनपुर मे फंदे से लटका मिला मजदूर का शव

WhatsApp Channel Join Now


सहारनपुर, 28 मार्च (हि.स.)। सहारनपुर में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले एक मजदूर का शव खेत में एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला है। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिंक की टीम मौके पर पहुंची और जांच के लिए नमूने उठाए। वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा कदीम गांव का है।

थाना देहात कोतवाली के गांव शेखपुरा कदीम में ईंट भट्ठे पर रामू (23) मजदूरी करता था। चार दिन पहले वो रायबरेली के गांव ठाकुराइन खेड़ा से अपने काम पर लौटा था। उसके परिवार के लोग भी वही पर मजदूरी करते हैं। जांच में पता चला कि रामू अक्सर मोबाइल पर बहुत देर तक बात करता रहता था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी।

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि जांच के दौरान शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

हिन्दुस्थान समाचार / MOHAN TYAGI

Share this story

News Hub