हरियाणाः राजीव जेटली मुख्यमंत्री सैनी के मीडिया एडवाइजर नियुक्त

WhatsApp Channel Join Now
हरियाणाः राजीव जेटली मुख्यमंत्री सैनी के मीडिया एडवाइजर नियुक्त


हरियाणाः राजीव जेटली मुख्यमंत्री सैनी के मीडिया एडवाइजर नियुक्त


चंडीगढ़, 02 अप्रैल (हि.स.)। राजीव जेटली को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मीडिया एडवाइजर नियुक्त किया गया है। राजीव जेटली दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में जिम्मा संभालेंगे। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के आयुक्त व सचिव डॉ अमित अग्रवाल द्वारा बुधवार को राजीव जेटली की नियुक्त के आदेश जारी किए गए हैं। जेटली दिल्ली में सीएम सैनी के मीडिया एडवाइजर का काम देखेंगे।

बतादें कि राजीव जेटली को पूर्व की मनोहर सरकार में भी मीडिया एडवाइजर नियुक्त किया गया था और छह महीने की नायब सरकार में भी राजीव जेटली ने बतौर मीडिया एडवाइजर काम किया। अब तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर राजीव जेटली को मीडिया एडवाइजर का जिम्मा सौंपा गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story

News Hub