सोनीपत में सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजे गए

सोनीपत, 28 मार्च (हि.स.)। सोनीपत
पुलिस ने बहालगढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना में शामिल
चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को इन्हें न्यायालय में पेश किया गया,
जहां से दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस
के अनुसार 18 मार्च 2025 को पीड़िता ने थाना बहालगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने
बताया कि भविष्य, जिसे वह पहले से जानती थी, ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ
दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर मामला
दर्ज किया गया। थाना
बहालगढ़ की जांच टीम में शामिल महिला उप निरीक्षक पूजा ने मामले की जांच शुरू की।
पीड़िता
के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए गए और महिला विशेषज्ञ व लीगल ऐड के माध्यम से
उसकी काउंसलिंग करवाई गई। इसके साथ ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों
को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में भविष्य,अंकित,विक्की खेवड़ा निवासी सोनीपत और वजीर उर्फ रवि नया बास, रोहतक शामिल हैं। आरोपियों
से पूछताछ के लिए उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन
जांच कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना