सिरसा: महाराजा अग्रसेन स्कूल चेरिटेबल ट्रस्ट के चुनाव में सभी पदाधिकारी चुने गए निर्विरोध

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: महाराजा अग्रसेन स्कूल चेरिटेबल ट्रस्ट के चुनाव में सभी पदाधिकारी चुने गए निर्विरोध


सिरसा, 22 मार्च (हि.स.)। सिरसा के महाराजा अग्रसेन कन्या विद्यालय का संचालन करने वाली महाराजा अग्रसेन चेरिटेबल ट्रस्ट के शनिवार को चुनाव हुए, जिसमें सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों का निर्विरोध चयन किया गया। सभी पदों पर एक-एक उम्मीदवार ने नामाकंन दाखिल किया। ऐसे में सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

प्रधान पद के लिए अनिल कुमार गनेरीवाला, उप प्रधान के लिए भीमसेन सर्राफ, सचिव कुंजहिारी रातुसरिया, संयुक्त सचिव रतन जिंदल व कोषाध्यक्ष के लिए सुनील कुमार सर्राफ निर्विरोध चुने गए हैं। इसके साथ ही अशोक कुमार बांसल, निरंजन कुमार हिसारिया, वेद प्रकाश गोयल, सुशील कुमार बांसल, राजेंद्र कुमार गनेरीवाला, निलेश बांसल, भागीरथ गुप्ता, देव प्रकाश बांसल, सुरेंद्र कुमार व पराशर महिपाल का कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निर्विरोध चयन किया गया है।

बता दें कि शनिवार को महाराजा अग्रसेन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में महाराजा अग्रसेन स्कूल चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान और विभिन्न पदों के चुनाव को लेकर नामांकन का अंतिम दिन था। यह नामाकंन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी दीपक मोंगा एडवोकेट की देखरेख में हुई। निर्धारित समय तक एक- एक व्यक्ति ने ही नामांकन किया था, ऐसे में सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि अमित गनेरीवाला पांचवीं बार प्रधान बने हैं।

वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने सर्वसम्मति से पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य चुने जाने पर बधाई दी। गोबिंद कांडा ने कहा कि ट्रस्ट के माध्यम से अग्रसेन स्कूल चलाया जा रहा है। आगे भी इस शिक्षण संस्थान को विस्तार दिया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Kumar

Share this story