सोनीपत के विकास को बजट से मिलेगी नई रफ्तार : मेयर राजीव जैन

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत के विकास को बजट से मिलेगी नई रफ्तार : मेयर राजीव जैन


-महिलाओं के लिए 2100 रुपये,

5000 करोड़ का प्रावधान

सोनीपत, 21 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री

नायब सैनी द्वारा पेश किए गए बजट को नगर निगम मेयर राजीव जैन ने सोनीपत के विकास के

लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट आम जनता का बजट है, जिसमें सभी वर्गों

का ध्यान रखा गया है। इस बजट में शिक्षा, कृषि, बुनियादी ढांचे और महिलाओं की आर्थिक

स्थिति सुधारने पर विशेष जोर दिया गया है।

शुक्रवार

को सोनीपत में की पत्रकार वार्ता में मेयर जैन ने बताया कि विधानसभा चुनाव से पहले

महिलाओं को 2100 रुपये देने के वायदे को पूरा करने के लिए 5000 करोड़ रुपये का प्रावधान

किया गया है। इससे यह साबित होता है कि मुख्यमंत्री अपने वादों को पूरा करने के लिए

प्रतिबद्ध हैं। इसके अलावा, जिला स्तर पर मॉडल कॉलेज बनाने, स्कूलों में सीसीटीवी लगाने

और सफाई व सड़कों की व्यवस्था सुधारने पर जोर दिया गया है।

सोनीपत

में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए बस स्टैंड को एन-44 के पास स्थानांतरित

किया जाएगा। इसके अलावा, सोनीपत तक मेट्रो के विस्तार को भी सराहा गया, जिससे दिल्ली

आने-जाने में सुविधा होगी और जिले के विकास को गति मिलेगी। औद्योगिक

और कृषि विकास को बढ़ावाबजट में खरखौदा में मारुति प्लांट और गन्नौर में अंतरराष्ट्रीय

सब्जी मंडी के कार्यों पर विशेष ध्यान दिया गया है। मेयर ने इसे मेक इन इंडिया की तर्ज

पर मेक इन हरियाणा को आगे बढ़ाने वाला बजट बताया, जिससे युवाओं को स्वरोजगार के अवसर

मिलेंगे।

इस अवसर

पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अशोक

भारद्वाज, चेयरमैन रविंद्र दिलावर, वरिष्ठ नेता आजाद सिंह नेहरा, निशांत छौक्कर, तरुण

देवदास, नवीन मंगला, चरण सिंह जोगी, नरेश वर्मा, नीरज सोनी, हरिओम शर्मा और राजकुमार

शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story

News Hub