दो दिवसीय ओपन स्टेट आमंत्रण महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन

WhatsApp Channel Join Now
दो दिवसीय ओपन स्टेट आमंत्रण महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन


— 200 मीटर रेस में कोमल यादव ने जीता प्रथम पुरस्कार, बबीता यादव को मिला द्वितीय पुरस्कार

वाराणसी, 24 मार्च (हि.स.)। बड़ा लालपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल में आयोजित दो दिवसीय ओपन स्टेट आमंत्रण महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ। समापन समारोह में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के प्रतिनिधि संजय सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। समापन कार्यक्रम में क्षेत्रीय खेल कार्यालय वाराणसी मंडल के प्रशिक्षक और स्टाफ, कन्हाई तलापात्रा, चंद्रभान यादव, पूजा यादव, शिखा सिंह, हेमंत दास आदि भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन उप क्रीड़ा अधिकारी इरशाद अहमद ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन उप क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने दिया।

प्रतियोगिता के विभिन्न आयोजनों के परिणाम

400 मीटर हैंडेल:

प्रथम पुरस्कार: आर्य सिंह

द्वितीय पुरस्कार: रागिनी सिंह

तृतीय पुरस्कार: आयशा वर्मा

हैमर थ्रो

प्रथम पुरस्कार: आयशा पटेल

द्वितीय पुरस्कार: रिचा यादव

तृतीय पुरस्कार: श्रद्धा सिंह

200 मीटर रेस

प्रथम पुरस्कार: कोमल यादव

द्वितीय पुरस्कार: बबीता यादव

तृतीय पुरस्कार: प्रिया राय

1500 मीटर रेस:

प्रथम पुरस्कार: साक्षी सिंह

द्वितीय पुरस्कार: रचना मौर्य

तृतीय पुरस्कार: प्रीति यादव

ट्रिपल जंपः

प्रथम पुरस्कार: जगत नंदनी पटेल

द्वितीय पुरस्कार: रीना कनौजिया

तृतीय पुरस्कार: अंशिका

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story

News Hub