सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने निकाली विशाल बलिदान यात्रा रैली


मुरादाबाद, 23 मार्च (हि.स.)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने शहीद दिवस पर रविवार को विशाल बलिदान यात्रा निकाली।
मुख्य अतिथि नगर विधायक रितेश गुप्ता ने कबूतरों को पिंजरे से आज़ाद कर बलिदान यात्रा का शुभारंभ किया। उन्हाेंने कहा कि शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु, अशफ़ाक उल्ला खां जैसे क्रांतिकारियों की वजह से हमें आजादी मिली है।
जिला अध्यक्ष रवि चौधरी ने बताया कि शहीद भगत सिंह व सभी अमर बलिदानियों को याद करते हुए आज पार्टी कार्यकर्ताओं ने बलिदान यात्रा निकाली है। इसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए। यह यात्रा झील के निकट गोल चक्कर बुद्धि विहार से प्रारंभ होकर दिल्ली रोड, मझोली, मंडी समिति, लाइनपार प्रकाश नगर चौराहा होते हुए रामलीला मैदान में समाप्त हुई। इस दाैरान भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता माैजूद रहे।
---------------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल