बलिया में बह रही विकास की गंगा : दयालु

WhatsApp Channel Join Now
बलिया में बह रही विकास की गंगा : दयालु


बलिया, 25 मार्च (हि.स.)। प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आयुष राज्यमंत्री डाॅ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए कहा कि उनके रुप में यूपी को ऐसा मुख्यमंत्री मिला है, जिसने अपने काम से उत्तर प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि उनके आदर्शों, निर्देशों व नीतियों एवं कुशल नेतृत्व में देश ने अनेक विकास के कीर्तिमान स्थापित किए हैं। देश दुनिया का सबसे ताकतवर देश बनने की तरफ अग्रसर है। पिछले 70 वर्षों के पश्चात कोई मुख्यमंत्री ऐसा बना है, जिसने अपनी सफलता के बेमिसाल आठ साल पूरे किए हैं। अनवरत रूप से लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को जनता ने मौका दिया है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में इस उत्तर प्रदेश में 40 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का इन्वेस्ट आया है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में अब तक 10 लाख करोड़ से ज्यादा की योजनाएं धरातल पर उतर चुकी है। यह बदला हुआ उत्तर प्रदेश है। अब उत्तर प्रदेश भारत की ग्रोथ का इंजन है।

भारत के प्रधानमंत्री ने एक लक्ष्य रखा है कि आने वाले दिनों में भारत को फाइव ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाना। प्रदेश देश में दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था है। फलों, सब्जियों, आलू, चीनी एवं गन्ना आदि के उत्पादन में उत्तर प्रदेश अग्रणी है। सारी दुनिया आज योगी के सुशासन की तारीफ करती है। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में भी उत्तर प्रदेश अव्वल है। दो करोड़ 86 लाख लोगों को उप्र में आयुष्मान कार्ड मिल चुका है। आवास मामले में देश में अव्वल है। 15 करोड़, उत्तर प्रदेश के गरीबों को अनाज मिल रहा है। सबसे ज्यादा अगर एक्सप्रेस-वे किसी प्रदेश में है, तो उस प्रदेश का नाम है उत्तर प्रदेश। सबसे ज्यादा पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं। जिसमें एशिया का सबसे बड़ा जेवर एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश में बन रहा है। उत्तर प्रदेश के गांव को 20 घंटा, तहसील मुख्यालय को 22 घंटा और जिला मुख्यालय को 24 घंटा बिजली मिल रही है। डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में सीधा पैसा हस्तांतरित किया जा रहा है। गांव का छोटा सा बच्चा हो, जो प्राइमरी स्कूल में पढ़ने जाता है, जिसके माता-पिता को 12 सौ मिलते हैं। उत्तर प्रदेश के 10 लाख युवा नौजवानों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी का लाभ मिलेगा।

इससे करोड़ों लोगों को नौकरियां मिलेगी। उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। बलिया को सत्तू, ओडीओपी मिलने वाला है। बलिया में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य जारी है। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में अनेक विकास कार्य कराए गए हैं। बलिया में विकास की गंगा बह रही है। बलिया के लोगों को बाढ़ से सुरक्षा प्रदान की जा रही है। मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यहां नई जेल का निर्माण कराया जाएगा। बलिया बस डिपो के पुनर्निर्माण कार्य जारी है। जहां देखेंगे, चारों तरफ विकास के ही कार्य दिखाई देंगे। बलिया क्रांतिकारियों की धरती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीतू तिवारी

Share this story

News Hub