महेंद्र भट्ट ने गिनवाई सरकार की उपलब्धियां

WhatsApp Channel Join Now
महेंद्र भट्ट ने गिनवाई सरकार की उपलब्धियां


पौड़ी गढ़वाल, 23 मार्च (हि.स.)। सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रामलीला मैदान पौड़ी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का वर्चुअल माध्यम से लाइव संदेश सुना। रविवार को जन सेवा महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए विभागों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित भी किए।

राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार लगातार जनता के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने उत्तराखंड सरकार के तीन वर्षों के अंतराल में हुए विकास कार्यों की उपलब्धियां भी गिनाई। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से राज्य विकास की गति पर लगातार आगे बढ़ रहा है। कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सबसे पहले राज्य में समान नागरिकता संहिता लागू करवाकर इतिहास रचा है। सशक्त भू कानून भी तैयार हो गया है सकरार उत्तराखंड की संस्कृति जमीन, जंगल और पर्यावरण संरक्षण के लिए बेहतर कार्य कर रही है। कहा कि सरकार ने प्रदेश में एअर कनेक्टिविटी का विस्तार किया है। इससे दूर दराज के क्षेत्र हवाई सेवा से जुड़े हैं इसका लाभ स्थानीय जनता के साथ पर्यटन और आपदा के समय मिल रहा है।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी हिमानी नेगी, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, सीएमओ डॉ. पारूल गोयल, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. विकेश यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा, जिला उद्यान अधिकारी राजेश तिवारी, अधिशासी अभियंता लोनिवि विवके सेमवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह, डीएसटीओ राम सलोने, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, ब्लाक प्रशासक द्वारीखाल महेंद्र राणा, ब्लाक प्रशासक खिर्सू भवानी गायत्री, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम आदि शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story

News Hub