यमुनानगर: अपना बूथ मजबूत करना हर भाजपा कार्यकर्ता की जिम्मेदारी: कंवर पाल

WhatsApp Channel Join Now
यमुनानगर: अपना बूथ मजबूत करना हर भाजपा कार्यकर्ता की जिम्मेदारी: कंवर पाल


यमुनानगर, 21 मार्च (हि.स.)। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने शुक्रवार काे जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के दर्जन से अधिक गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों सहित कार्यकर्ताओं के साथ जनसंवाद किया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवर पाल ने गांव देवघर में कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी संगठन की मजबूती के लिए हर भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और अपना बूथ मजबूत करना हर भाजपा कार्यकर्ता की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वह प्रतिदिन 15 गांव में पहुंचकर लोगों से जनसंवाद कर रहे हैं और इस दौरान उन्हें भाजपा सरकार व भाजपा संगठन की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की बराबर की जिम्मेवारी है। चुनावों के समय अपना बूथ मजबूत करना केवल बूथ प्रमुख या शक्ति केंद्र प्रमुख का ही कार्य नहीं होता बल्कि उस क्षेत्र में कार्यरत सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की सामूहिक भागीदारी से ही संभव होता है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भाजपा सरकार को व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली लगातार भाजपा संगठन को आगे बढ़ने का कार्य कर रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / अवतार सिंह चुग

Share this story

News Hub