पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली पहुंचे वाराणसी, बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन
Mar 21, 2025, 18:12 IST

WhatsApp Channel
Join Now
वाराणसी। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली वाराणसी पहुंचे और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए परिवार की खुशहाली और देश की समृद्धि की कामना की।
वाराणसी में क्रिकेट प्रेमियों के बीच भी विनोद कांबली का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। जैसे ही खबर फैली कि पूर्व क्रिकेटर बाबा दरबार में दर्शन के लिए आए हैं, उनके फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग उनके साथ सेल्फी और ऑटोग्राफ लेने के लिए उत्साहित दिखे।
मंदिर परिसर में दर्शन के बाद विनोद कांबली ने कहा, "काशी की ऊर्जा और बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद अविस्मरणीय है। यहां आकर मन को अद्भुत शांति मिलती है।" उन्होंने वाराणसी की संस्कृति और आध्यात्मिकता की भी सराहना की।