तीरंदाजी प्रतियोगिता का पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया शुभारम्भ

WhatsApp Channel Join Now
तीरंदाजी प्रतियोगिता का पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया शुभारम्भ


सोनभद्र, 22 मार्च (हि.स.)। केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री भारत सरकार हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार काे विशिष्ट स्टेडियम तियरा में पहुंचकर भगवान बिरसा मुण्डा व स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर तीसरी तीरंदाजी प्रतियोगिता का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया।

केन्द्रीय मंत्री ने उपस्थित जनमानस व खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनपद सोनभद्र में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयेजन हो रहा है। जिसमें जनपद के ही नहीं देश व प्रदेश के प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं और अपने प्रतिभा को दिखा रहे हैं। इस प्रतियोगिता के माध्यम से अच्छे खिलाड़ी राज्य स्तर के साथ ही अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर देश व प्रदेश का नाम रौशन करेंगे।

इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले 10 महिला प्रतिभागियों एवं 10 पुरूष वर्ग को विशेष प्रकार का किट उपलब्ध कराया जायेगा। जिससे वह आगे की प्रतियोगिताओं में आगे बढ़ सकेंं। इस दौरान तीरंदाजी एसोसिएशन के अध्यक्ष अवनीश अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार तीरंदाजी के क्षेत्र में लोगों को आगे लाने हेतु विशेष ध्यान दे रही है और उत्तर प्रदेश के तीरंदाजी के छात्र अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस दौरान तीरंदाजी के क्षेत्र में इण्टरनेशनल स्तर पर खेलने वाले अतुल वर्मा, जीना तारा, निष्ठा गुप्ता को किट देकर मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश सरकार के मंत्री संजीव कुमार गोंड़, जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दला गुप्ता उपस्थित रहे। इस दौरान मंत्री ने धनुष व तीर से निशाना भी साधा।

हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी

Share this story

News Hub