आज का इतिहास 31 मार्चः भारत में डाक सेवा की शुरुआत

भारतीय डाक सेवा का इतिहास खासा रोचक है। साल 1774 में आज ही के दिन ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारी वारेन हेस्टिंग्स ने कलकत्ता (कोलकाता) में डाक सेवा का पहला कार्यालय खोला था। जिससे देश में डाक सेवाओं की शुरुआत हो सकी। इसके बाद 1778 में देश का दूसरा डाकघर मद्रास (चेन्नई) में खोला गया। इससे चिट्ठियों का आना-जाना शुरू हो सका। शुरुआत में चिट्ठियों पर टिकट नहीं लगा करते थे। साल 1857 में पहली बार चिट्ठी पर डाक टिकट लगाने की शुरुआत की गई। देश आजाद होने के बाद डाक सेवाओं में क्रांतिकारी परिवर्तन आया। डाक विभाग ने देश के अंतिम व्यक्ति तक सेवाएं प्रदान कीं।
अन्य प्रमुख घटनाएंः
1990- डॉ. भीमराव अम्बेडकर को मरणोपरांत सर्वोच्च नागिरक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
1989- फ्रांस में एफिल टावर को अधिकारिक रूप से खोला गया।
1986- मेक्सिको में हुई विमान दुर्घटना में सभी 167 यात्रियों की मौत।1983- कोलंबिया में भूकंप से लगभग 5,000 लोगों की मौत।1964- मुंबई में इलेक्ट्रिक ट्राम बंद कर दी गई।1959- बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई।1927- महान भौतिकशास्त्री आईजेक न्यूटन का निधन।1921- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया।1885- यूनाइटेड किंगडम ने बेजुआनालैंड प्रोटेक्टोरेट की स्थापना की।1870- अमेरिका में पहली बार किसी अश्वेत ने वोट दिया।1867- मुंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना।
जन्म1865- डॉ. आनंदी गोपाल जोशी- भारत की पहली महिला डाक्टर।1504- गुरु अंगद देवजी- सिखों के दूसरे गुरु।
निधन
1980- जेसी ओवेन्स- महान अमेरिकी स्प्रिट धावक।1972- मीना कुमारी- हिन्दी सिनेमा की महान अभिनेत्री।
-------------------------
हिन्दुस्थान समाचार / CP Singh