भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने हवन पूजन कर विधिवत कार्य भार ग्रहण किया

WhatsApp Channel Join Now


हरिद्वार, 27 मार्च (हि.स.)। भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने जिला कार्यालय में हवन पूजन कर विधिवत कार्य भार ग्रहण किया। कार्यालय में पूजन हवन के पश्चात उपस्थित सभी भाजपा पदाधिकारियाें एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा को माल्यार्पण कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के अति वरिष्ठ नेताओं का अंग वस्त्र भेंट कर एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

अति वरिष्ठ नेताओं में अशोक त्रिपाठी, राजकुमार अरोड़ा, कृष्ण कुमार शर्मा, डॉ. रघुनंदन चौहान, मास्टर राजकुमार चौहान, महेंद्र सैनी, हुकम सिंह रावत, वीरेंद्र बोरी, हुकम सिंह सैनी, राजेंद्र सिंह चौहान, करुणेश शर्मा, सतवीर त्यागी, डॉ. अविनाश विरमानी, डॉ. प्रेम सत्यवाल आदि को सम्मानित किया गया।

जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि पार्टी संगठन की रीति नीति के अनुसार संगठन हित में सभी को साथ लेकर काम करेंगे और भाजपा के प्रचार प्रसार के लिए बिना रुके बिना थके लगातार प्रयासरत रहेंगे। सभी साथी कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि नई ऊर्जा और नए उत्साह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेंगे केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाने का काम करें।

यज्ञ पूजन में भाग लेने वालों में प्रमुख रूप से रानीपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, नगर पालिका शिवालिक नगर अध्यक्ष राजीव शर्मा, लक्सर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अमरीश गर्ग, पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, डॉ. जयपाल सिंह चौहान, ओमप्रकाश जमदग्नि, सुशील चौहान, आशु चौधरी, विकास तिवारी, लव शर्मा, मोहित वर्मा, नकली राम सैनी, नेत्रपाल चौहान, चित्र कुमार सैनी, प्रशांत शर्मा, रीता सैनी, नागेंद्र राणा, राजेश शर्मा, अरविंद अग्रवाल, सूर्यकांत शर्मा पंकज गोयल, अजय सोलंकी, संदीप मेहता आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story

News Hub