आरएसएस  उत्तराखंड में 305 सेवा बस्तियों में पूरे कर रहा सेवा कार्य : दिनेश

WhatsApp Channel Join Now
आरएसएस  उत्तराखंड में 305 सेवा बस्तियों में पूरे कर रहा सेवा कार्य : दिनेश


देहरादून, 28 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की प्रतिनिधि सभा बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में संघ के विस्तार का वृत्त भी प्रस्तुत किया गया। यह जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल द्वारा दी गई। विश्व संवाद केंद्र में वीरवार को आयोजित इस पत्रकार वार्ता में दिनेश सेमवाल के अलावा उत्तराखंड प्रचार प्रमुख संजय कुमार, बलेदेव पाराशर, बलदेव खंडूरी जैसे वरिष्ठ संघ अधिकारी उपस्थित थे।

केंद्रीय व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए दिनेश सेमवाल ने कहा कि 21 से 23 मार्च को बेंगलुरु कर्नाटक में आयोजित प्रतिनिधि सभा बैठक में 1482 कार्यकर्ता उपेक्षित थे जिनमें से 1443 कार्यकर्ता उपिस्थत थे। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह द्वारा रानी अब्बका के 500वें जन्मदिन पर विशेष आयोजन करने का आग्रह किया गया है और वक्तव्य प्रेषित किया गया। शताब्दी वर्ष होने के कारण संघ विशेष माध्यमों से जनता तक पहुंचेगा। विश्व शांति और समरसता के लिए संगठित हिन्दू समाज का निर्माण संघ का लक्ष्य है।

इस प्रतिनिधि सभा बैठक में बांग्लादेशी हिन्दुओं पर हो रहे अन्याय के खिलाफ विश्व समुदाय से आवाज उठाने का आग्रह किया गया।

प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल ने उत्तराखंड के सांगठनिक विभागों की जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड में 8 सांगठनिक विभाग हैं और 26 सांगठनिक जिले हैं। इनमें 1506 शाखाएं चलती है। 404 मिलन और 253 मंडली के माध्यम से संघ कार्य चल रहा है। दिनेश सेमवाल ने बताया कि उत्तराखंड में कुल 128 खंड है और कुल 79 नगर, महानगर में 22 नगर और 170 शाखाएं चल रही है। इसी प्रकार उत्तराखंड को सांगठनिक दृष्टि से 712 मंडलों में बांटा गया है जिनमें 522 मंडल शाखायुक्त हैं। 120 मिलन और 63 मंडल है जिनमें संगठन कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि कुल 942 स्थानों में 1506 शाखाएं चल रही है। 336 मिलन स्थानों में 404 शाखाएं तथा 353 मंडली स्थानों में 353 स्थानों पर मिलन कार्य चल रहा है।

इसी प्रकार कुल बस्ती 639 हैं जिनमें शाखायुक्त बस्तियां 509, मिलनयुक्त बस्तियां 59 और मंडलीयुक्त बस्तियां 40 हैं। अभी 41 बस्तियों में काम शेष है।

दिनेश सेमवाल ने बताया कि उत्तराखंड में 463 सेवा बस्ती है जिनमें 305 में कार्य चल रहा है। इसी प्रकार वन टीचर वन स्कूल अभियान के तहत 4000 गांवों में कार्य चल रहा है। वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा 333 गांवों में संस्कार शालाएं चल रही है। विवेकानंद हेल्थ मिशन के तहत 11 चिकित्सालय चल रहे हैं। उत्तरांचल उत्थान परिषद, दैवीय आपदा सहायता समिति द्वारा छात्रावास के साथ-साथ गांव-गांव में स्वावलंबन केंद्र चलाए जा रहे हैं। एम्स ऋषिकेश में रोगियों के परिजनों के लिए 430 बिस्तर पर माधव विश्राम गृह चल रहा है।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि शताब्दी वर्ष 2 अक्टूबर 2025 को खंड और नगरों में पूर्ण गणवेश के माध्यम से कार्यक्रम होगा। नवंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच 21 दिन का घर-घर सम्पर्क अभियान, उत्तराखंड में 649 बस्ती और 712मंडलों में हिन्दू सम्मेलन करने के साथ-साथ 20 सितम्बर से 10 अक्टूबर 2026 तक 7 दिन शाखा विहीन स्थानों पर शाखा लगाई जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राम प्रताप मिश्र

Share this story

News Hub