पन्नाः जय श्री राम के नारों के साथ जन्मे भगवान श्री राम, निकली एतिहासिक शोभा यात्रा


पन्ना, 6 अप्रैल (हि.स.)। शहर में रविवार को रामनवमी में अवसर पर भगवान श्री राम जानकी मंदिर में भगवान श्री राम जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह 10 बजे से ही मंदिर प्रांगण में भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी सभी को 12 बजे का इंतजार था जैसे ही 12 बजे वैसे ही जय श्री राम के नारो से मंदिर गंुजायमान हो गया। भये प्रकट कृपाला दीनदयाला के भजनों में लोग झूम उठे और भगवान श्री राम जानकी जी की आरती उतारी एवं पूजा अर्चना की। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम जी के जन्म होते ही मंदिर के पुजारियों ने वैदिक रीति के अनुसार उनकी पुजा अर्चना की। जन्म उत्सव के समय राज परिवार की ओर से पन्ना नरेश छत्रसाल द्वितीय सहित राजपरिवार के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहकर भगवान की पूजा अर्चना की। जन्मोत्सव के समय प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।
निकली एतिहासिक शोभा यात्रा, भगवामय हो गई पवित्र नगरीः- चैत्र नवरात्रि एवं रामनवमी के पावन पर्व पर समूचा पन्ना नगर भगवामय हो गया। सभी प्रमुख मार्गो को भगवा झंडो एवं तोरण द्वारों से पाट दिया गया है। आज भगवान श्री राम जन्मोत्सव के बाद शाम 4 बजे से स्थानीय चिटाकुंआ मैदान से एतिहासिक भगवान श्री रामचंद्र जी की शोभा यात्रा निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुये समाचार लिखे जाने तक चल रही थी जिसका समापन श्री राम जानकी मंदिर में होगा। जगह-जगह पर भक्तों ने भगवान श्री राम जानकी जी की पूजा अर्चना एवं आरती उतारी तथा राम भक्तों द्वारा जगह-जगह स्वल्पाहार एवं ठंडे पेय जल एवं कोल्ड ड्रिंक्स की व्यवस्था की गई। गगन भेदी पटाखों एवं अन्य आतिशबाजी से शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
देवीमय रहा नवरात्रि के नौ दिनः- नवरात्रि प्रारंभ होते ही लोगो में देवी देवताओं के प्रति भारी आस्था देखी जा रही है सुवह चार बजे से ही देवी मंदिरो में भारी भीड दर्शनार्थियो की देखी जाती है पूरे जिले के देवी मंदिरो में सुबह से दिन रात्रि तक दर्शन करने वाले उपासको की भीड लगातार बनी रहती है गांव से लेकर कस्वो में अधिकांश देवी मंदिरो में भीड देखी जा रही है पन्ना नगर के सभी देवी मंदिरो में दर्शन करने वाले दर्शनार्थी सुबह से मंदिरो में जल चढाते हुये पूजा करते है नगर के वडी देवी मंदिर फूला माता ज्वाला देवी संतोषी माता कालका देवी मंदिर सहित खेर माता एवं नगर के सभी छोटे बडे मंदिरो में दर्शन करने वालो की भारी भीड लगी रहती है लोग चार बजे से ही उठकर स्नान करके देवी आराधना में लग जाते है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश पांडे