सितारा पोर्टल पर प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानो के उत्पादों की मिलेगी सम्पूर्ण जानकारी

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 29 मार्च (हि.स.)। नेचुरल फार्मिंग यानि प्राकृतिक खेती दिन प्रतिदिन लोक प्रिय हो रही है और इस जहरमुक्त खेती को और अधिक बढ़ावा देने के उदेशीय से सरकार भी प्रयासरत है। प्राकृतिक खेती से बने उत्पादों की सम्पूर्ण जानकारी व किसान जो इस खेती से जुड़ें हैं उनकी खेती बारे जानकारी देने के उदेशीय से अब सितारा नाम से पोर्टल बनाया गया है जिसमे प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानो की खेती बाड़ी से लेकर वो कौन सी फसलें इस विधि से उगाते हैं सब इसमें उपलब्ध होंगी। कोई भी उपभोक्ता जो प्राकृतिक खेती के उत्पाद ले रहा है उसे वस्तु पर लगे बार कोड से गूगल पर सर्च करने पर सम्पूर्ण जानकारी मिल जाएगी। इससे जहां उपभोक्ता को गुणवत्ता वाला उत्पाद मिलेगा वहीं नेचुरल फार्मिंग उत्पाद की विश्वसनीयता भी साफ होगी।

परियोजना निदेशक आत्मा सिरमौर डॉ साहेब सिंह ने बतायाकि जिला में 11 हजार 500 किसान प्राकृतिक विधि से खेती कर रहे हैं। इन उत्पादों की सम्पूर्ण जानकारी हेतु किसानो व् उनके उत्पादों को सितारा पोर्टल पर चढ़ाया गया है जहां से उन्हें इसका प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा और उपभोक्ता को प्राकृतिक खेती से बने उत्पाद के साथ साथ किसान बारे भी सम्पूर्ण जानकारी मि जाएगी। उसे उत्पाद पर लग्र बार कोड़ को स्कैन करना है और गूगल पर उसे सम्पूर्ण सुचना मिल जाएगी। जिला में अभीतक 9200 किसानो को सितारा पोर्टल पर अपलोड किया जा चूका है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story

News Hub