गुरुग्राम: कंपनी मैनेजर ने शादी का झांसा देकर महिला कर्मी से किया रेप
-आरोप, महिला को बार-बार अपने प्राइवेट रूप में बुलाकर करता था रेप
गुरुग्राम, 29 मार्च (हि.स.)। यहां एक कंपनी की महिला कर्मचारी ने डीएलएफ फेज-3 में कंपनी के मैनेजर पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि मैनेजर उसे बार-बार अपने प्राइवेट रूम में बुलाता था और रेप करता था। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि पीडि़त महिला की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह गुरुग्राम में एक कंपनी में नौकरी करने के लिए आई थी। वह डीएलएफ फेज-3 एरिया में रह रही थी। कंपनी का मैनेजर विजय काम के नाम पर उसे अपने प्राइवेट रूम में बुलाता था। विजय ने उसके साथ अपने कमरे में शारीरिक संबंध बनाए। जब विरोध किया तो मैनेजर ने उसे शादी करने का झांसा दिया। आरोप है कि शादी करने का झांसा देने के बाद उसने 9 सितंबर 2023 से 20 अप्रैल 2024 के बीच उसके साथ कई बार संबंध बनाए। अब उसने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। पीडि़त युवती ने पुलिस में शिकायत दी। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर