हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष्य में घरों पर लगाये भगवा ध्वज : विहिप

पूर्वी चंपारण, 27 मार्च (हि.स.)।
विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की बैठक गुरुवार को मोतिहारी शहर के हनुमान गढी स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण मे जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता हुई। बैठक में 30 मार्च को धूमधाम से हिन्दू नव वर्ष मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही इस अवसर पर मठ मंदिर घरों और चौक चौराहो पर भगवा ध्वज लगाया जाएगा।
शहर के सभी चौक-चौराहो पर नव वर्ष का बैनर लगाया जायेगा। इसके साथ ही बैठक में आगामी 5 अप्रैल को राम नवमी के अवसर पर हनुमान गढी हनुमान मंदिर के प्रांगण मे धर्म सभा के आयोजन करने का भी निर्णय लिया गया। इसके साथ ही रामनवमी पर हनुमानगढी से एक विशाल शोभा यात्रा भी निकाली जायेगी। जो शहर मे भ्रमण करेगा। मौके पर विहिप के बिहार-झारखंड के क्षेत्र के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने लोगों से निवेदन किया कि 30 मार्च को हिन्दू नव वर्ष है इस दिन सभी घरो पर भगवा धवज लगाए और घरों मे मिष्ठान भोजन बनाये। साथ ही इन्होंने कहा कि 5 अप्रैल को हनुमान गढी हनुमान मंदिर मे अधिक संख्या मे पहुचकर शोभा यात्रा मे भाग ले क्योंकि भगवान राम इस देश के आदर्श है और हम पूरे भारत वासियों को उनके आदर्श पर चलना चाहिए।
बैठक में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालन के लिए समिति का भी गठन किया गया। जिसमे कार्यक्रम प्रमुख संजय पटेल तथा आयोजन समिति सदस्य धर्मेन्द्र सर्राफ उद्धेश्य गुप्ता जिला उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव देवेन्द्र कुमार सिंह तथा हेंमत कुमार को बनाया गया है। बैठक मे मुख्य रूप से अंकित कुमार राहुल सिंह धर्मेन्द्र कुमार अवनीश कुमार सिंह बीगन दास गुडू सिंह सुमित कुमार अर्जुन मिश्रा आशुतोष कुमार आनन्द प्रकाश राजन तिवारी शेखर पांडेय रतनेश सिंह सचिन कुमार सहित बड़ी संख्या में विहिप कार्यकर्ता उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार